Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / महापौर संजू देवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पांडे की मौजूदगी में परिवहन नगर में हुआ भव्य पौधारोपण अभियान

महापौर संजू देवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पांडे की मौजूदगी में परिवहन नगर में हुआ भव्य पौधारोपण अभियान

कोरबा में हरित अभियान को मिली नई गति, परिवहन नगर में हुआ पौधारोपणकोरबा। नगर को स्वच्छ, सुंदर और हरियाली युक्त बनाने की दिशा में नगर पालिका निगम कोरबा द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज निगम क्षेत्र अंतर्गत परिवहन नगर में व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए, जिससे न केवल शहर की सुंदरता में वृद्धि होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडे, श्री आनंद राठौर सहित निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधारोपण कर हरित कोरबा बनाने का संकल्प लिया।नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे भी इस हरित अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने आसपास पौधे लगाकर उनकी देखभाल करें, ताकि कोरबा को एक आदर्श ग्रीन सिटी के रूप में विकसित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *