
उज्जैन। फिल्म धुरंधर से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री Sara Arjun शनिवार तड़के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध Shri Mahakaleshwar Temple में भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं।सुबह करीब 4 बजे सारा अर्जुन ने पवित्र भस्म आरती में हिस्सा लिया और लगभग दो घंटे तक आस्था के साथ आरती में शामिल रहीं। इस दौरान मंदिर परिसर ‘जय महाकाल’ के जयकारों से गूंज उठा।अभिनेत्री के साथ उनके पिता Raj Arjun और माता भी मौजूद रहीं। दर्शन के बाद उन्होंने नंदी हॉल में पहुंचकर नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना कही और गर्भगृह की देहरी से भगवान को जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रशासन की ओर से उनका पारंपरिक स्वागत भी किया गया।दर्शन के बाद सारा अर्जुन ने कहा कि महाकाल के दरबार में आकर उन्हें अद्भुत शांति और सुकून मिला। उन्होंने किसी व्यक्तिगत इच्छा के बजाय सभी के स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना की।कम उम्र में ही विज्ञापनों और फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सारा अर्जुन आज कई भाषाओं की फिल्मों में सक्रिय हैं और अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।









