Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / श्री लखनलाल देवांगन एवं श्रीमती संजू देवी राजपूत की उपस्थिति में कोरबा में बाबा साहब की 135वीं जयंती पर भव्य आयोजन

श्री लखनलाल देवांगन एवं श्रीमती संजू देवी राजपूत की उपस्थिति में कोरबा में बाबा साहब की 135वीं जयंती पर भव्य आयोजन

डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर कोरबा के घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में स्थित उनकी प्रतिमा पर भव्य माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संयुक्त आयोजन समिति, जिला कोरबा के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए।

इस अवसर पर श्री लखनलाल देवांगन (छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री) के साथ श्रीमती संजू देवी राजपूत (महापौर, कोरबा) भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में डॉ. राजीव सिंह, श्रीमती रितु चौरसिया, राजेश लहरे, आर.डी. भारद्वाज, एस.के. मंडल, मीना शर्मा, अखिलेश पांडे, राजेश राठौर, नरेंद्र देवांगन, आरिफ खान, अजय विश्वकर्मा, संजय शर्मा, ईश्वर साहू, भोलू यादव, नवीन जायसवाल और प्रमोद जांगड़े सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

बाबा साहब का जीवन आज भी समाज को न्याय, समानता और अधिकारों के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उन्हें कोटि-कोटि नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल