Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / 40 करोड़ के शराब घोटाले में कारोबारी विजय भाटिया पर ईडी का शिकंजा, पूरक आरोप पत्र में बड़ा खुलासा

40 करोड़ के शराब घोटाले में कारोबारी विजय भाटिया पर ईडी का शिकंजा, पूरक आरोप पत्र में बड़ा खुलासा

40 करोड़ के शराब घोटाले में कारोबारी विजय भाटिया पर ईडी का शिकंजा, पूरक आरोप पत्र में बड़ा खुलासा

 

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई के कारोबारी विजय भाटिया का नाम पूरक आरोप पत्र में शामिल किया है। ईडी के अनुसार, विजय भाटिया ने कथित तौर पर शराब कारोबार से जुड़े अवैध नेटवर्क के माध्यम से करीब 40 करोड़ रुपये का कमीशन वसूला था।

 

जांच एजेंसी का दावा है कि शराब घोटाले से जुड़े वित्तीय लेनदेन और अवैध कमाई के सबूत मिलने के बाद भाटिया की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पूरक आरोप पत्र में उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध आर्थिक लाभ हासिल करने से जुड़े तथ्यों का उल्लेख किया गया है।

 

ईडी लंबे समय से छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच कर रही है। एजेंसी का कहना है कि इस मामले में कई कारोबारी, अधिकारी और अन्य लोग जांच के दायरे में हैं। हाल ही में ईडी ने इस प्रकरण से जुड़े मामलों में बड़ी मात्रा में संपत्तियां भी अटैच की हैं।

 

मामले में आगे की जांच जारी है और ईडी अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल