Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / एक कॉल में मिलेगा हर समस्या का समाधान, मुख्यमंत्री साय ने लॉन्च की सीएम हेल्पलाइन 1076

एक कॉल में मिलेगा हर समस्या का समाधान, मुख्यमंत्री साय ने लॉन्च की सीएम हेल्पलाइन 1076

एक कॉल में मिलेगा हर समस्या का समाधान, मुख्यमंत्री साय ने लॉन्च की सीएम हेल्पलाइन 1076

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में बहुप्रतीक्षित सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ किया। इस हेल्पलाइन के जरिए अब प्रदेश के लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं सीधे दर्ज करा सकेंगे तथा उनके निराकरण की निगरानी भी की जाएगी।

 

सरकार का दावा है कि सीएम हेल्पलाइन 1076 आम जनता और शासन के बीच संवाद को और मजबूत बनाएगी। नागरिकों को विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि एक कॉल के माध्यम से उनकी समस्याएं संबंधित विभाग तक पहुंचाई जाएंगी।

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुशासन और जनसुविधा सरकार की प्राथमिकता है। हेल्पलाइन व्यवस्था से शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता बढ़ेगी और लोगों को समयबद्ध राहत मिल सकेगी। इसके साथ ही शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग कर अधिकारियों की जवाबदेही भी सुनिश्चित की जाएगी।

 

राज्य सरकार का मानना है कि यह पहल प्रशासन को अधिक जवाबदेह और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल