छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गांजा पकड़ने गई पुलिस टीम की ही बोलेरो गाड़ी एक बदमाश लेकर फरार हो गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सत्तीपारा की है।
जानकारी के मुताबिक, प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे की टीम गांजा तस्कर गोपाल नामदेव की तलाश में छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी मुकेश नामदेव छत से कूदकर सड़क पर आया और मौके का फायदा उठाते हुए पुलिस की बोलेरो गाड़ी लेकर भाग निकला। हैरानी की बात ये रही कि गाड़ी में चाबी लगी थी और कोई पुलिसकर्मी वहां मौजूद नहीं था।
लेकिन बदमाश की ये चाल ज्यादा देर नहीं चली। बोलेरो में ही डीएसपी का मोबाइल छूट गया था, जिसे पुलिस ने तुरंत ट्रेस किया। लोकेशन राम मंदिर के पास मिली, जहां से गाड़ी बरामद कर ली गई।
पुलिस ने आसपास सर्च ऑपरेशन चलाकर करीब 1 किलोमीटर दूर से आरोपी मुकेश नामदेव को हिरासत में ले लिया। उसके पास से गाड़ी की चाबी भी बरामद हुई है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है।
👉 एक बड़ी लापरवाही भी सामने आई है—पुलिस गाड़ी में चाबी छोड़ना भारी पड़ गया।
#CGNews #Breaking #PoliceAction #CrimeNews #Chhattisgarh #ViralNews
CG BREAKING: पुलिस की गाड़ी लेकर फरार हुआ बदमाश, फिल्मी अंदाज़ में हुआ गिरफ्तार!












