Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / दुर्ग में वर्षों पुराना अतिक्रमण हटाया, बोरसी भाठा की शासकीय जमीन कराई गई खाली

दुर्ग में वर्षों पुराना अतिक्रमण हटाया, बोरसी भाठा की शासकीय जमीन कराई गई खाली

दुर्ग में वर्षों पुराना अतिक्रमण हटाया, बोरसी भाठा की शासकीय जमीन कराई गई खाली

 

दुर्ग। नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में बोरसी भाठा क्षेत्र की शासकीय भूमि से वर्षों पुराने अतिक्रमण को हटाया गया। प्रशासन ने भारी पुलिस बल और निगम अमले की मौजूदगी में अभियान चलाकर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।

 

अधिकारियों के अनुसार, संबंधित भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा था। इससे पहले भी करीब छह महीने पहले अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की पहल की गई थी, लेकिन अब प्रशासन ने पूरी कार्रवाई कर जमीन को खाली करा लिया। अभियान के दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण हटाए गए और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल