Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / राजनांदगांव में आवारा कुत्तों का आतंक: 5 वर्षीय मासूम पर झुंड का हमला, तीन अन्य लोग भी हुए घायल

राजनांदगांव में आवारा कुत्तों का आतंक: 5 वर्षीय मासूम पर झुंड का हमला, तीन अन्य लोग भी हुए घायल

राजनांदगांव में आवारा कुत्तों का आतंक: 5 वर्षीय मासूम पर झुंड का हमला, तीन अन्य लोग भी हुए घायल

 

राजनांदगांव में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर की सनसिटी कॉलोनी में खेल रहे पांच वर्षीय मासूम पर आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे के हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर मौजूद एक युवक ने साहस दिखाते हुए कुत्तों को भगाकर बच्चे की जान बचाई।

 

घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि बच्चे को कई जगह गहरे घाव आए हैं।

 

वहीं, डोंगरगढ़ क्षेत्र में भी आवारा कुत्तों के हमले की तीन अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम और प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल