Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / देव जात्रा से पहले बालोद में बवाल: कबूतर की कथित बलि पर ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस से हुई झड़प

देव जात्रा से पहले बालोद में बवाल: कबूतर की कथित बलि पर ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस से हुई झड़प

देव जात्रा से पहले बालोद में बवाल: कबूतर की कथित बलि पर ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस से हुई झड़प

 

बालोद। जिले में देव जात्रा से पहले माहौल तनावपूर्ण हो गया। बैरिकेड के पास कबूतर की कथित बलि दिए जाने की सूचना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने इसे धार्मिक भावनाएं भड़काने की साजिश बताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर देव जात्रा से पहले माहौल खराब करने के उद्देश्य से यह कृत्य किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल