बिलासपुर: 5 करोड़ की चोरी का 3 दिन में खुलासा, कबाड़ बीनने वाले तीन नाबालिग निकले आरोपी
बिलासपुर। बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बिल्डर रजनीश सेठ के सूने मकान में हुई करीब 5 करोड़ रुपये की चोरी का पुलिस ने महज तीन दिनों में खुलासा कर दिया। मामले की जांच कर रही एसीसीयू और सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरी के आरोप में कबाड़ बीनने वाले तीन नाबालिगों को पकड़ लिया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों नाबालिगों ने घर की रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण, नकदी समेत बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के बाद गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर पर पूछताछ के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। तीन दिन के भीतर मामले का खुलासा कर पुलिस ने चोरी की गुत्थी सुलझा ली।










