Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा पंजीयन, किसानों के पास केवल तीन दिन का मौका

31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा पंजीयन, किसानों के पास केवल तीन दिन का मौका

31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा पंजीयन, किसानों के पास केवल तीन दिन का मौका

 

बिलासपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। खरीफ सीजन 2026 के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। ऐसे में किसानों के पास पंजीयन कराने के लिए अब केवल तीन दिन का समय शेष है।

 

कृषि विभाग ने सभी पात्र किसानों से समय रहते योजना में पंजीयन कराने की अपील की है, ताकि प्राकृतिक आपदाओं, अतिवृष्टि, सूखा, ओलावृष्टि तथा अन्य मौसम संबंधी नुकसान की स्थिति में उन्हें बीमा का लाभ मिल सके।

 

ऋणी किसान अपने संबंधित बैंक के माध्यम से, जबकि गैर-ऋणी किसान बैंक, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), लोक सेवा केंद्र या अधिकृत बीमा प्रतिनिधियों के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने क्षेत्र के कृषि विभाग के अधिकारियों से भी संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल