Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / बागेश्वर धाम से लौटते समय छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल

बागेश्वर धाम से लौटते समय छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल

बागेश्वर धाम से लौटते समय छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल

 

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के ललितपुर के पास एक सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब वे बागेश्वर धाम से दर्शन कर वापस लौट रहे थे।

 

जानकारी के अनुसार, उनकी कार की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची तथा किरण सिंह देव को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

 

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसे में उन्हें चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेताओं और समर्थकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल