छत्तीसगढ़ में अब पोर्टल पर अपलोड करनी होगी पानी जांच रिपोर्ट, अंबेडकर अस्पताल में रोज मिल रहे 70 मरीज
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पेयजल गुणवत्ता की निगरानी को और प्रभावी बनाने के लिए पानी की जांच रिपोर्ट को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य कर दिया है। इसके तहत जल गुणवत्ता की जांच के बाद सभी रिपोर्ट संबंधित पोर्टल पर दर्ज करनी होगी, ताकि पानी की गुणवत्ता की नियमित निगरानी की जा सके।
इधर, रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में दूषित पानी से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 70 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें उल्टी, दस्त, पेट दर्द और अन्य जलजनित बीमारियों से पीड़ित मरीज शामिल हैं। चिकित्सकों ने लोगों से केवल स्वच्छ और उबला हुआ पानी पीने तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।










