Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / हवाला मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी केके श्रीवास्तव गिरफ्तार

हवाला मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी केके श्रीवास्तव गिरफ्तार

हवाला मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी केके श्रीवास्तव गिरफ्तार

 

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हवाला मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले केके श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। ईडी ने पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया। एजेंसी का आरोप है कि श्रीवास्तव हवाला नेटवर्क के जरिए संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों में शामिल रहे हैं।

 

ईडी के अनुसार, जांच के दौरान मिले दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। केके श्रीवास्तव से जुड़े कई वित्तीय लेनदेन की जांच पहले से चल रही थी और एजेंसी लगातार उनसे जुड़े नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

 

बताया जा रहा है कि ईडी अब श्रीवास्तव को विशेष अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी, ताकि हवाला नेटवर्क, धन के स्रोत और अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में आगे पूछताछ की जा सके। मामले की जांच अभी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल