Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोल इंडिया ने 4.5 लाख सेवानिवृत्त कोयला कर्मियों के लिए बढ़ाए कल्याणकारी कदम, पेंशन और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार

कोल इंडिया ने 4.5 लाख सेवानिवृत्त कोयला कर्मियों के लिए बढ़ाए कल्याणकारी कदम, पेंशन और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार

कोल इंडिया ने 4.5 लाख सेवानिवृत्त कोयला कर्मियों के लिए बढ़ाए कल्याणकारी कदम, पेंशन और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार

 

कोरबा। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने देशभर के 4.5 लाख से अधिक सेवानिवृत्त कोयला कर्मियों और पेंशनभोगियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कल्याणकारी कदम उठाए हैं। इन पहलों का उद्देश्य पेंशन व्यवस्था को सरल बनाना, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना है।

 

कोल इंडिया ने कोल माइंस प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (CMPFO) के सहयोग से C-CARES डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किया है, जिससे सेवानिवृत्ति संबंधी दावों के निपटारे का समय 30 दिन से घटकर 10 दिन रह गया है। साथ ही, सेवानिवृत्ति के दिन ही पीपीओ (Pension Payment Order) और अन्य लाभ उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है।

 

स्वास्थ्य सुविधाओं के तहत लगभग 1.13 लाख सेवानिवृत्त कर्मचारियों को देशभर के 532 सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा मिल रही है। वहीं, कोल माइंस पेंशन योजना के तहत न्यूनतम पेंशन 1,000 रुपये प्रतिमाह किए जाने से करीब 40 हजार पेंशनभोगियों को लाभ मिला है।

 

वित्तीय वर्ष 2025-26 में भविष्य निधि (पीएफ) और पेंशन वितरण में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी का कहना है कि इन सुधारों का उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बेहतर आर्थिक सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल