Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोटा क्षेत्र में फिर बढ़ा मलेरिया का प्रकोप, रविवार को तीन नए मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

कोटा क्षेत्र में फिर बढ़ा मलेरिया का प्रकोप, रविवार को तीन नए मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

कोटा क्षेत्र में फिर बढ़ा मलेरिया का प्रकोप, रविवार को तीन नए मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

 

बिलासपुर। जिले के कोटा क्षेत्र में मलेरिया का प्रकोप एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। रविवार को मलेरिया के तीन नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। लगातार नए मामले सामने आने से प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और सर्वे अभियान तेज कर दिया है।

 

स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही है। साथ ही बुखार से पीड़ित लोगों के रक्त नमूने लेकर मलेरिया की जांच की जा रही है। मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है और दवाइयों का वितरण भी जारी है।

 

अधिकारियों ने लोगों से मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का उपयोग करने, घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने और बुखार आने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल