Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / महासमुंद बाल संप्रेक्षण गृह से फरार 8 अपचारी बालकों का CCTV आया सामने, खिड़की की ग्रिल उखाड़कर हुए थे फरार

महासमुंद बाल संप्रेक्षण गृह से फरार 8 अपचारी बालकों का CCTV आया सामने, खिड़की की ग्रिल उखाड़कर हुए थे फरार

महासमुंद बाल संप्रेक्षण गृह से फरार 8 अपचारी बालकों का CCTV आया सामने, खिड़की की ग्रिल उखाड़कर हुए थे फरार

 

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से आठ अपचारी बालकों के फरार होने के मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में सभी बालक खिड़की की ग्रिल उखाड़कर परिसर से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है तथा फरार बालकों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

 

जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार तड़के हुई। संप्रेक्षण गृह में उस समय 27 अपचारी बालक मौजूद थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फरार हुए बालकों ने खिड़की की लोहे की ग्रिल हटाई और उसी रास्ते से बाहर निकल गए। घटना के समय ड्यूटी पर सुरक्षा कर्मी और हाउस फादर मौजूद थे।

 

फरार बालकों में विभिन्न जिलों के किशोर शामिल हैं, जिन्हें चोरी, आबकारी अधिनियम, दुष्कर्म और मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में बाल संप्रेक्षण गृह में रखा गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है। हाल के दिनों में राज्य में बाल संप्रेक्षण गृह से फरारी की यह दूसरी बड़ी घटना मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल