Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / वरिष्ठजनों के सम्मान में एक कदम और आगे, सियान सदन पहुंचकर मंत्री व महापौर ने जाना बुजुर्गों का हाल

वरिष्ठजनों के सम्मान में एक कदम और आगे, सियान सदन पहुंचकर मंत्री व महापौर ने जाना बुजुर्गों का हाल

वरिष्ठजनों के सम्मान में एक कदम और आगे, सियान सदन पहुंचकर मंत्री व महापौर ने जाना बुजुर्गों का हाल

 

कोरबा। इतवारी बाजार के समीप स्थित सियान सदन में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन एवं कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत ने वरिष्ठजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान वरिष्ठजनों की आवश्यकताओं और समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

 

मंत्री और महापौर ने वरिष्ठजनों की जरूरतों को समझते हुए आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मान, सेवा और सुख-सुविधाओं का ध्यान रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि कोरबा नगर निगम वरिष्ठजनों के सम्मान, सुविधा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

 

इस दौरान मंत्री लखन लाल देवांगन के मार्गदर्शन में सेवा, संवेदना और सुशासन के संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

 

कार्यक्रम में पार्षद नरेंद्र देवांगन, मुकुंद सिंह कंवर, धनश्री साहू, रूबी सागर, एल्डरमैन दीपक यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश पोद्दार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा सहित सियान सदन से जुड़े मुरीतराम साहू, सनद दास दीवान, धरम निर्मले, बोध सिंह ठाकुर, शिवशंकर अग्रवाल, अहसान खान, टिकेश्वर सिंह ठाकुर, अब्दुल गनी, खगेश्वर सिंह ठाकुर, मजिल मेमन, रफीक मेमन, यासीन भाई, बजरंग सोनी, मनीराम पटेल, भेषमनी सिंह, निरंजन साहू, प्रकाश तिवारी, कन्हैया सोनी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल