Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / कॉलेजों में दाखिले की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा प्रवेश का मौका

कॉलेजों में दाखिले की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा प्रवेश का मौका

कॉलेजों में दाखिले की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा प्रवेश का मौका

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी है।

 

नई समय-सीमा के तहत विद्यार्थी अब 31 अगस्त तक कॉलेजों में उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश ले सकेंगे। इसके साथ ही कॉलेजों को भी रिक्त सीटों को भरने का अवसर मिलेगा।

 

उच्च शिक्षा विभाग के इस निर्णय से उन विद्यार्थियों को विशेष राहत मिलेगी, जो निर्धारित समय-सीमा में किसी कारणवश कॉलेज में दाखिला नहीं ले सके थे। अब वे संबंधित कॉलेज में उपलब्ध सीटों और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी लेकर निर्धारित अवधि में प्रवेश ले सकेंगे।

 

विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ना और कॉलेजों में खाली पड़ी सीटों का उपयोग सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल