Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / मौर्या-चंद्रा टॉकीज अंडरब्रिज खुला, जलभराव से फिर बढ़ी लोगों की परेशानी

मौर्या-चंद्रा टॉकीज अंडरब्रिज खुला, जलभराव से फिर बढ़ी लोगों की परेशानी

 

मौर्या-चंद्रा टॉकीज अंडरब्रिज खुला, जलभराव से फिर बढ़ी लोगों की परेशानी

 

भिलाई। लंबे इंतजार के बाद मौर्या-चंद्रा टॉकीज रेलवे अंडरब्रिज को आवागमन के लिए खोल दिया गया, लेकिन बारिश के बाद यहां जलभराव की समस्या सामने आ गई। अंडरब्रिज में पानी जमा होने से वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा और यातायात भी प्रभावित हुआ।

 

अंडरब्रिज लंबे समय तक बंद रहने के बाद लोगों को राहत की उम्मीद थी, लेकिन पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से समस्या जस की तस नजर आई। बारिश के दौरान अंडरब्रिज में पानी भरने के कारण छोटे वाहन चालकों को विशेष परेशानी हुई।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि अंडरब्रिज को खोलने के साथ जल निकासी की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि बारिश के समय यहां आवागमन बाधित न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल