चलती बसों में झपटमारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 7 महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार
कोरबा। बिलासपुर-रतनपुर मार्ग पर चलती बस में महिला के गले से सोने की चेन झपटने के मामले में पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सात महिलाएं शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाकर बस में चोरी और झपटमारी की वारदात को अंजाम देते थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में बसों में झपटमारी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से नकदी समेत करीब आठ हजार रुपये का सामान जब्त किया है।
पुलिस अब गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और पूर्व में की गई वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।










