Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / प्रतापपुर में हाथी ने ली ग्रामीण की जान, शव सड़क पर रखकर उग्र प्रदर्शन; अंबिकापुर-बनारस मार्ग जाम

प्रतापपुर में हाथी ने ली ग्रामीण की जान, शव सड़क पर रखकर उग्र प्रदर्शन; अंबिकापुर-बनारस मार्ग जाम

प्रतापपुर में हाथी ने ली ग्रामीण की जान, शव सड़क पर रखकर उग्र प्रदर्शन; अंबिकापुर-बनारस मार्ग जाम

 

प्रतापपुर। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम सरहरी में हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके चलते पोड़ी मोड़ के पास अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

 

हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए हाथियों से सुरक्षा और प्रभावित क्षेत्र में तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

 

शव सड़क पर रखे जाने से मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन ठप हो गया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर रास्ता खुलवाने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल