Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / जांजगीर-चांपा / छत्तीसगढ़ की बेटी सौम्या राठौर का सुप्रीम कोर्ट में चयन, बनीं लॉ रिसर्च एसोसिएट

छत्तीसगढ़ की बेटी सौम्या राठौर का सुप्रीम कोर्ट में चयन, बनीं लॉ रिसर्च एसोसिएट

छत्तीसगढ़ की बेटी सौम्या राठौर का सुप्रीम कोर्ट में चयन, बनीं लॉ रिसर्च एसोसिएट

 

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर की बेटी सौम्या राठौर ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में लॉ रिसर्च एसोसिएट के पद पर हुआ है। सौम्या के चयन की खबर से जांजगीर और रायपुर में खुशी का माहौल है।

 

जांजगीर निवासी सौम्या राठौर वर्तमान में रायपुर में रह रही हैं। कानून के क्षेत्र में लगातार मेहनत करते हुए उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। सुप्रीम कोर्ट में लॉ रिसर्च एसोसिएट के रूप में चयन उनके करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

 

सौम्या की इस सफलता पर परिजनों, परिचितों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं में भी उत्साह है और इसे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल