Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कंडेल में युवक की हत्या से सनसनी, सड़क किनारे मिली 30 वर्षीय युवक की लाश

कंडेल में युवक की हत्या से सनसनी, सड़क किनारे मिली 30 वर्षीय युवक की लाश

कंडेल में युवक की हत्या से सनसनी, सड़क किनारे मिली 30 वर्षीय युवक की लाश

 

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के कंडेल गांव में रविवार देर रात एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। गांव में सड़क किनारे 30 वर्षीय परसमणि साहू का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि युवक पर हमला किया गया, जिसके बाद उसकी मौत हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की।

 

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और घटना के कारणों तथा इसमें शामिल लोगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

 

**पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।**

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल