Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / कोरबा में विकास कार्यों का महापौर ने किया निरीक्षण, घटिया काम मिलने पर कार्रवाई के निर्देश

कोरबा में विकास कार्यों का महापौर ने किया निरीक्षण, घटिया काम मिलने पर कार्रवाई के निर्देश

 

कोरबा। शहर में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नाला निर्माण सहित सड़क और ड्रेनेज से जुड़े कार्यों की स्थिति देखी और अधिकारियों से निर्माण की गुणवत्ता की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान निर्माण स्थल पर जगह-जगह मलबा और निर्माण सामग्री बिखरी मिली। महापौर ने नाला निर्माण की गुणवत्ता की जांच के लिए कोर कटिंग कराने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण में इस्तेमाल सामग्री और कार्य की गुणवत्ता की जांच की जा सके।

महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में यदि निर्माण कार्य घटिया पाया जाता है तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने निर्माण कार्य से संबंधित जानकारी महापौर को दी। महापौर ने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों को बेहतर सड़क, नाली और ड्रेनेज जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और निर्धारित गुणवत्ता के अनुसार ही निर्माण कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल