Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / बिलासपुर में गरबा प्रमोशन की विवादित रील वायरल, पिस्टल और सिगरेट के साथ युवतियां दिखीं; SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

बिलासपुर में गरबा प्रमोशन की विवादित रील वायरल, पिस्टल और सिगरेट के साथ युवतियां दिखीं; SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

बिलासपुर में गरबा प्रमोशन की विवादित रील वायरल, पिस्टल और सिगरेट के साथ युवतियां दिखीं; SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

 

बिलासपुर। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर रास गरबा के प्रचार के लिए बनाई गई एक सोशल मीडिया रील विवादों में आ गई है। वायरल वीडियो में कुछ युवतियां गरबा आयोजन का प्रचार करती नजर आ रही हैं। इसी दौरान एक युवती हाथ में पिस्टल लहराती दिखाई दे रही है, जबकि दूसरी युवती सिगरेट पीते हुए धुएं के छल्ले बनाती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है।

 

हाईवे पर बनाया गया वीडियो

 

जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो रास गरबा आयोजन के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से बनाया गया था। इसमें युवतियों के अलग-अलग अंदाज में वीडियो शूट किए गए हैं। लेकिन रील में हथियार और धूम्रपान के दृश्य सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और विवाद खड़ा हो गया।

 

पिस्टल असली है या नकली, इसकी जांच

 

वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद अधिकारियों ने मामले की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कब और किस स्थान पर बनाया गया था। साथ ही वीडियो में दिखाई दे रही युवतियों की पहचान भी की जा रही है।

 

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो में दिखाई गई पिस्टल असली हथियार है या फिर खिलौना अथवा नकली हथियार। जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

 

SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

 

मामले की जानकारी मिलने के बाद बिलासपुर के एसएसपी रजनेश सिंह ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता, वीडियो बनाने वालों और उसमें शामिल लोगों की पहचान की जांच कर रही है।

 

जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की जांच इस बात पर भी केंद्रित है कि सार्वजनिक स्थान और नेशनल हाईवे पर इस तरह की रील बनाने के दौरान नियमों का उल्लंघन हुआ है या नहीं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल