Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / जशपुर के अनिमेष कुजूर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में दिखाया दम, 200 मीटर के सेमीफाइनल में बनाई जगह

जशपुर के अनिमेष कुजूर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में दिखाया दम, 200 मीटर के सेमीफाइनल में बनाई जगह

जशपुर के अनिमेष कुजूर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में दिखाया दम, 200 मीटर के सेमीफाइनल में बनाई जगह

 

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के रहने वाले स्टार धावक अनिमेष कुजूर ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 200 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी अनिमेष ने हीट रेस में 20.46 सेकंड का अपना सत्र का सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए पहला स्थान हासिल किया और अगले दौर के लिए क्वालीफाई किया।

 

अनिमेष के इस प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में खुशी की लहर है। उनसे अब सेमीफाइनल में भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। हाल के वर्षों में अनिमेष ने भारतीय एथलेटिक्स में अपनी अलग पहचान बनाई है और वे लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल