Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा कोतवाली के नवीन थाना भवन का लोकार्पण, ई-मालखाना का भी हुआ शुभारंभ

कोरबा कोतवाली के नवीन थाना भवन का लोकार्पण, ई-मालखाना का भी हुआ शुभारंभ

कोरबा कोतवाली के नवीन थाना भवन का लोकार्पण, ई-मालखाना का भी हुआ शुभारंभ

कोरबा। थाना कोतवाली कोरबा के नवीन थाना भवन का गुरुवार, 24 सितंबर को लोकार्पण किया गया। इसी अवसर पर थाना परिसर में ई-मालखाना व्यवस्था का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रामगोपाल गर्ग और मंत्री लखन लाल देवांगन भी जुड़े और पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

आईजी रामगोपाल गर्ग ने नवीन थाना भवन और ई-मालखाना के शुभारंभ पर पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग के साथ प्रभावी पुलिसिंग पर जोर दिया। वहीं मंत्री लखन लाल देवांगन ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुभकामनाएं देते हुए नवीन थाना भवन को पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों को मिलेगी सुविधा

 

नवीन थाना भवन शुरू होने से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही थाना पहुंचने वाले आम नागरिकों को भी पहले की तुलना में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

 

वहीं ई-मालखाना व्यवस्था के शुरू होने से थाने में जब्त की जाने वाली सामग्री के रिकॉर्ड, सुरक्षित रखरखाव और प्रबंधन को तकनीक आधारित एवं व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।

 

साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता

 

कार्यक्रम के दौरान कोरबा पुलिस ने नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया। ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के अलग-अलग तरीकों से सतर्क रहने की अपील की।

 

पुलिस ने लोगों को सलाह दी कि वे अनजान व्यक्तियों के साथ OTP, ATM PIN, आधार नंबर या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। संदिग्ध APK या लिंक पर क्लिक करने से बचें और अनजान लोगों की WhatsApp वीडियो कॉल को लेकर भी सावधानी बरतें।

 

पुलिस ने सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करने, समय-समय पर पासवर्ड बदलने और ऑनलाइन सेवाओं या सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइटों का इस्तेमाल करने की अपील की। मोबाइल एप्लीकेशन भी केवल Google Play Store या App Store से डाउनलोड करने की सलाह दी गई।

 

ठगी होने पर 1930 पर करें शिकायत

 

पुलिस ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है या उसके साथ आर्थिक धोखाधड़ी होती है, तो उसे तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करना चाहिए। इसके साथ ही cybercrime.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। पुलिस ने नागरिकों से साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्क और जागरूक रहने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल