जेल में महिला पार्षदों ने बांधी राखी, बंदियों से लिया सुधार का संकल्प
कोरबा। महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की पहल पर जिला जेल में रक्षा सूत्र कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महापौर के साथ नगर पालिक निगम कोरबा की महिला पार्षदों ने जेल पहुंचकर बंदियों को राखी बांधी और उनके सुखद भविष्य की कामना की।
महिला जनप्रतिनिधियों ने बंदियों का हालचाल जाना और उनसे संकल्प लिया कि भविष्य में वे ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे, जिसके कारण उन्हें दोबारा जेल आना पड़े। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों में सामाजिक जिम्मेदारी और सुधार की भावना को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य धनकुमारी गर्ग, ममता यादव, पार्षद धनश्री साहू, प्रभा राठौर, रूबीदेवी सागर, आरती सिंह, चंद्रकली जायसवाल, चंदादेवी, सुलोचना यादव, सीमा कर्ष, हारबाई यादव, सरिता कौशिक सहित अन्य मौजूद रहीं। वहीं एमआईसी सदस्य सरोज शांडिल्य, पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, पूर्व पार्षद सुशील गर्ग और जेलर अमित साहू भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।














