Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / राजनांदगांव में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने मवेशियों को कुचला; करीब 14 की मौत

राजनांदगांव में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने मवेशियों को कुचला; करीब 14 की मौत

राजनांदगांव में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने मवेशियों को कुचला; करीब 14 की मौत

 

राजनांदगांव। शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रेवाडीह स्थित राज इम्पीरियल होटल के पास सड़क पर बैठे मवेशियों के झुंड को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में करीब 14 मवेशियों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।

 

हादसा इतना भीषण था कि सड़क पर मवेशियों के शव बिखर गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

 

बताया जा रहा है कि ट्रक तेज गति से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क पर बैठे मवेशी उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ट्रक चालक और घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल