Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / भाई को हंसाने के दौरान 10 वर्षीय बच्ची की गई जान, गले में गमछा कसने से हुआ दर्दनाक हादसा

भाई को हंसाने के दौरान 10 वर्षीय बच्ची की गई जान, गले में गमछा कसने से हुआ दर्दनाक हादसा

भाई को हंसाने के दौरान 10 वर्षीय बच्ची की गई जान, गले में गमछा कसने से हुआ दर्दनाक हादसा

 

कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र के सतनाम नगर में एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने छोटे भाई को हंसाने के लिए गमछे से मजाक कर रही थी। इसी दौरान गमछा उसके गले में कस गया, जिससे उसका दम घुट गया।

 

जानकारी के अनुसार, मृत बच्ची रोमा राज कक्षा तीसरी की छात्रा थी। घटना के समय वह घर में अपने छोटे भाई के साथ खेल रही थी। परिजनों ने बताया कि वह पहले भी भाई को हंसाने के लिए इस तरह की शरारत करती थी, लेकिन इस बार गमछा अचानक गले में कस गया और उसकी हालत गंभीर हो गई।

 

परिजन बच्ची को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल