Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / छत्तीसगढ़ में मानसून फिर हुआ सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर हुआ सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर हुआ सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान मध्यम से भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 4 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी और कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हो सकती है।

 

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से गरज-चमक के समय खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की अपील की गई है।

 

बारिश बढ़ने से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए स्थानीय प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल