Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / झारखंड में बंधक बनाकर रखी गईं छत्तीसगढ़ की 35 लड़कियां मुक्त, मानव तस्करी का बड़ा मामला उजागर

झारखंड में बंधक बनाकर रखी गईं छत्तीसगढ़ की 35 लड़कियां मुक्त, मानव तस्करी का बड़ा मामला उजागर

झारखंड में बंधक बनाकर रखी गईं छत्तीसगढ़ की 35 लड़कियां मुक्त, मानव तस्करी का बड़ा मामला उजागर

 

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के दुर्गुकोंदल क्षेत्र की 35 लड़कियों को झारखंड में बंधक बनाकर रखने और मानव तस्करी कराने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी लड़कियों को सुरक्षित मुक्त कराया।

 

बताया जा रहा है कि लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर झारखंड ले जाया गया था, जहां उन्हें जबरन रोका गया और प्रताड़ित किया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर प्रशासन ने तत्काल टीम गठित कर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान सभी लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

 

प्रशासन ने मामले में मानव तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

 

अधिकारियों ने बताया कि लड़कियों को उनके परिवारों से मिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल