Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / पश्चिम एशिया संकट के बीच छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल बिक्री पर सख्ती, ड्रम और कैन में ईंधन देने पर रोक

पश्चिम एशिया संकट के बीच छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल बिक्री पर सख्ती, ड्रम और कैन में ईंधन देने पर रोक

पश्चिम एशिया संकट के बीच छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल बिक्री पर सख्ती, ड्रम और कैन में ईंधन देने पर रोक

 

रायपुर। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ईंधन आपूर्ति को लेकर बढ़ती आशंकाओं के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने पेट्रोल-डीजल बिक्री को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। राज्य में अब पेट्रोल पंप संचालकों को ड्रम, कैन और अन्य खुले कंटेनरों में ईंधन देने पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

सरकार ने स्पष्ट किया है कि आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि राज्य और देश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। प्रशासन का कहना है कि कुछ जगहों पर जरूरत से ज्यादा ईंधन खरीदने और भंडारण की कोशिशें सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है।

 

नई गाइडलाइन के अनुसार किसानों, अस्पतालों, एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को आवश्यक दस्तावेज दिखाने पर राहत दी जाएगी। वहीं पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी संदिग्ध तरीके से ईंधन बिक्री होने पर तुरंत प्रशासन को जानकारी दें।

 

केंद्र सरकार ने भी भरोसा दिलाया है कि देशभर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल