Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / कोरबा में सुशासन तिहार 2026: दर्री जोन में लगा जनसमस्या निवारण शिविर, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने सुनीं लोगों की समस्याएं

कोरबा में सुशासन तिहार 2026: दर्री जोन में लगा जनसमस्या निवारण शिविर, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने सुनीं लोगों की समस्याएं

 

श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र के दर्री जोन में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” जनसमस्या निवारण शिविर में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और शासन की योजनाओं की जानकारी दी।

 

महापौर ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप आम जनता को सुगम, पारदर्शी और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम में नागरिकों ने पेयजल, सड़क, सफाई, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। शिविर में मौजूद अधिकारियों ने समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

 

इस अवसर पर नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद नरेंद्र देवांगन, राधा महंत, सरोज शांडिल्य, विनम्र तिवारी, किशन केवट, फिरत राम साहू, सम्मत कुंवर, जनक सिंह राजपूत, मुकुंद सिंह कंवर, सुखविंदर कौर, प्रीति दिनेश शर्मा, कल्याणी यादव, अजय चंद्रा, मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, प्रियंका मिश्रा, तुलसी ठाकुर, नारायण ठाकुर, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे, विनय मिश्रा, पवन वर्मा, जोन कमिश्नर लीला पटेल और निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल