Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / रायपुर एयरपोर्ट पर इबोला को लेकर हाई अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश

रायपुर एयरपोर्ट पर इबोला को लेकर हाई अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश

रायपुर एयरपोर्ट पर इबोला को लेकर हाई अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश

 

छत्तीसगढ़ में इबोला वायरस के बढ़ते वैश्विक खतरे को देखते हुए रायपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले यात्रियों की विशेष निगरानी की जाएगी और संदिग्ध लक्षण मिलने पर तत्काल मेडिकल जांच कराई जाएगी।

 

स्वास्थ्य विभाग ने एयरपोर्ट पर विशेष नोडल अधिकारियों की तैनाती के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्क्रीनिंग, आइसोलेशन और संदिग्ध मरीजों के इलाज के लिए अलग व्यवस्था तैयार रखने को कहा गया है। केंद्र सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की गाइडलाइन के अनुसार निगरानी बढ़ाई गई है।

 

अधिकारियों के मुताबिक अभी छत्तीसगढ़ या देश में इबोला का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर यह कदम उठाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध लक्षण पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल