Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / थाईलैंड में एशियाई वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम की कोच बनीं रेणु पारीक सिन्हा

थाईलैंड में एशियाई वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम की कोच बनीं रेणु पारीक सिन्हा

थाईलैंड में एशियाई वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम की कोच बनीं रेणु पारीक सिन्हा

 

रायपुर में पदस्थ असिस्टेंट वॉलीबॉल कोच रेणु पारीक सिन्हा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें थाईलैंड में 1 से 7 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाली एशियाई अंडर-18 गर्ल्स वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया है।

 

रेणु पारीक सिन्हा की इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़, खासकर सरगुजा और रायपुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खेल जगत से जुड़े लोगों ने इसे प्रदेश के लिए गर्व की बात बताया है।

 

बताया जा रहा है कि रेणु पारीक सिन्हा लंबे समय से वॉलीबॉल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रही हैं और उनके मार्गदर्शन में कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है। अब भारतीय टीम की कोच बनने के बाद वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल