Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / जिला अस्पताल के पास खपाई जा रही थी अवैध शराब, सेंट्रो कार समेत दो आरोपी गिरफ्तार

जिला अस्पताल के पास खपाई जा रही थी अवैध शराब, सेंट्रो कार समेत दो आरोपी गिरफ्तार

जिला अस्पताल के पास खपाई जा रही थी अवैध शराब, सेंट्रो कार समेत दो आरोपी गिरफ्तार

 

बिलासपुर। तारबाहर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिला अस्पताल के पास स्थित सुलभ शौचालय के सामने खड़ी एक सेंट्रो कार से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है।

 

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग कार में अवैध शराब रखकर उसकी बिक्री की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन की जांच की, जिसमें भारी मात्रा में शराब मिली। इसके बाद कार में मौजूद दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही सेंट्रो कार को भी जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे किस नेटवर्क के जरिए खपाने की योजना थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल