Home / Blog / कोरबा के इतवारी बाजार चौक में खुलेआम नशे और अवैध गतिविधियों का आरोप, महिलाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

कोरबा के इतवारी बाजार चौक में खुलेआम नशे और अवैध गतिविधियों का आरोप, महिलाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

 

कोरबा। शहर के इतवारी बाजार चौक क्षेत्र में खुलेआम नशे के कारोबार, अवैध सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के संचालन के आरोप लगाए गए हैं। समाजसेवी विशाल साहू ने इस मामले में पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

विशाल साहू का कहना है कि क्षेत्र में कथित रूप से शराब, नशीली गोलियों तथा अन्य नशीले पदार्थों का कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि असामाजिक तत्वों के जमावड़े के कारण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

समाजसेवी ने यह भी कहा कि क्षेत्र में महिलाओं, युवतियों और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। उनके अनुसार, यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इतवारी बाजार चौक और आसपास के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल