Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / बिलासपुर: युक्तियुक्तकरण आदेश की अनदेखी करने वाले शिक्षकों पर शिक्षा विभाग सख्त, कार्रवाई की तैयारी

बिलासपुर: युक्तियुक्तकरण आदेश की अनदेखी करने वाले शिक्षकों पर शिक्षा विभाग सख्त, कार्रवाई की तैयारी

बिलासपुर: युक्तियुक्तकरण आदेश की अनदेखी करने वाले शिक्षकों पर शिक्षा विभाग सख्त, कार्रवाई की तैयारी

 

बिलासपुर। शिक्षा विभाग ने युक्तियुक्तकरण (रैशनलाइजेशन) प्रक्रिया के तहत जारी स्थानांतरण और पदस्थापना आदेशों का पालन नहीं करने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है जो आदेश जारी होने के बाद भी नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं कर रहे हैं।

 

जानकारी के अनुसार, युक्तियुक्तकरण का उद्देश्य स्कूलों में शिक्षकों की संख्या का संतुलन बनाना और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करना है। इसके बावजूद कई शिक्षक निर्धारित स्थानों पर जॉइनिंग नहीं दे रहे हैं, जिससे स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

 

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि आदेशों की अवहेलना करने वाले शिक्षकों के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को ऐसे मामलों की निगरानी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी शिक्षकों को निर्धारित आदेशों का पालन करना अनिवार्य है।

 

विभागीय अधिकारियों ने संबंधित शिक्षकों को जल्द से जल्द नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो और स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल