हादसे में घायल दो लोगों की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बचाई जान, अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
अंबिकापुर में मानवता की मिसाल पेश करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री Lakshmi Rajwade ने सड़क हादसे में घायल दो लोगों की मदद कर उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाया। यह घटना अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के पास हुई, जहां मंत्री अपने दौरे के दौरान गुजर रही थीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे पड़े थे। घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपना काफिला रुकवाया और बिना देर किए घायलों को अपनी सरकारी गाड़ी में बैठाकर अस्पताल भिजवाया। उनकी तत्परता के कारण दोनों घायलों को समय पर उपचार मिल सका।
स्थानीय लोगों ने मंत्री के इस मानवीय कदम की सराहना की और कहा कि उनकी संवेदनशीलता एवं त्वरित निर्णय से दो लोगों की जान बचाने में मदद मिली। घटना के बाद क्षेत्र में मंत्री के इस व्यवहार की चर्चा हो रही है।
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।










