Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / 11 साल बाद चिटफंड घोटाले का आरोपी गिरफ्तार, 29.72 करोड़ की ठगी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

11 साल बाद चिटफंड घोटाले का आरोपी गिरफ्तार, 29.72 करोड़ की ठगी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

11 साल बाद चिटफंड घोटाले का आरोपी गिरफ्तार, 29.72 करोड़ की ठगी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

 

कबीरधाम जिले में 11 साल पुराने बहुचर्चित चिटफंड घोटाले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 29.72 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश की उरई जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर जिले के 13 हजार से अधिक निवेशकों से रकम जुटाकर ठगी करने का आरोप है।

 

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने चिटफंड कंपनी के माध्यम से निवेशकों को अधिक मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये जमा कराए थे। निर्धारित समय पर राशि वापस नहीं मिलने पर मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोपी फरार हो गए थे और लंबे समय से उनकी तलाश की जा रही थी।

 

कबीरधाम पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी अन्य मामलों में उत्तर प्रदेश की उरई जेल में बंद थे। जानकारी मिलने पर प्रोडक्शन वारंट हासिल कर उन्हें कबीरधाम लाया गया। अब उनसे पूछताछ कर ठगी की रकम और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

पुलिस का कहना है कि चिटफंड घोटाले से जुड़े अन्य आरोपियों और निवेशकों की राशि की जानकारी भी खंगाली जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल