Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कबीरधाम में बड़ा हादसा: 60 यात्रियों से भरी बस खेत में पलटी, पांच लोग घायल

कबीरधाम में बड़ा हादसा: 60 यात्रियों से भरी बस खेत में पलटी, पांच लोग घायल

कबीरधाम में बड़ा हादसा: 60 यात्रियों से भरी बस खेत में पलटी, पांच लोग घायल

 

कबीरधाम जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब लगभग 60 यात्रियों को लेकर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर दशरंगपुर चौकी क्षेत्र के पनेका गांव के पास हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस का स्टेयरिंग फेल होने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस सड़क से उतरकर खेत में पलट गई।

 

हादसे के समय बस में करीब 55 से 60 यात्री सवार थे। दुर्घटना में पांच यात्रियों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। राहत की बात यह रही कि किसी यात्री की जान नहीं गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, लेकिन समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने से बड़ा नुकसान टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल