Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / छत्तीसगढ़ में बिजली बिलों पर बवाल: 50 हजार से ज्यादा शिकायतें, स्मार्ट मीटरों पर भी उठे सवाल

छत्तीसगढ़ में बिजली बिलों पर बवाल: 50 हजार से ज्यादा शिकायतें, स्मार्ट मीटरों पर भी उठे सवाल

छत्तीसगढ़ में बिजली बिलों पर बवाल: 50 हजार से ज्यादा शिकायतें, स्मार्ट मीटरों पर भी उठे सवाल

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़े हुए बिजली बिलों और स्मार्ट मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। प्रदेशभर में बिजली बिलों से संबंधित 50 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं, लेकिन इनमें से 10 प्रतिशत शिकायतों का भी समाधान नहीं हो पाया है।

 

उपभोक्ताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उनके बिजली बिलों में अचानक कई गुना बढ़ोतरी हुई है। कई मामलों में जहां पहले 400 से 500 रुपये तक का बिल आता था, वहीं अब बिल 2,000 से 2,500 रुपये तक पहुंच रहा है। इससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

 

बढ़ते बिजली बिलों को लेकर लोग लगातार शिकायतें दर्ज करा रहे हैं, लेकिन समय पर समाधान नहीं मिलने से उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ रहा है। उपभोक्ता संगठनों ने भी बिजली विभाग से बिलों की जांच कराने और स्मार्ट मीटरों की कार्यप्रणाली की पारदर्शी जांच की मांग की है।

 

उधर, बिजली बिलों और स्मार्ट मीटरों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच यह मुद्दा अब प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल