Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / 3 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री 6 डिसमिल दिखाकर करोड़ों की ठगी की कोशिश, व्यवसायी पर केस दर्ज

3 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री 6 डिसमिल दिखाकर करोड़ों की ठगी की कोशिश, व्यवसायी पर केस दर्ज

3 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री 6 डिसमिल दिखाकर करोड़ों की ठगी की कोशिश, व्यवसायी पर केस दर्ज

 

बिलासपुर: बिलासपुर में जमीन की रजिस्ट्री में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन डिसमिल जमीन को दस्तावेज में छह डिसमिल दर्शाकर धोखाधड़ी करने की कोशिश की गई। मामले का खुलासा एक सतर्क प्रॉपर्टी डीलर की जांच के दौरान हुआ।

 

पीड़ित की शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी व्यवसायी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दस्तावेजों की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि फर्जीवाड़े में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

 

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल