Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / खोंड के जंगल में बाघ का हमला, भैंस का किया शिकार; सूरजपुर-कोरिया सीमा के गांवों में दहशत

खोंड के जंगल में बाघ का हमला, भैंस का किया शिकार; सूरजपुर-कोरिया सीमा के गांवों में दहशत

खोंड के जंगल में बाघ का हमला, भैंस का किया शिकार; सूरजपुर-कोरिया सीमा के गांवों में दहशत

 

सूरजपुर। सूरजपुर-कोरिया सीमा से लगे खोंड ग्राम पंचायत के जंगल में बाघ ने एक भैंस का शिकार कर दिया, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के बड़सरा निवासी धर्मजीत सिंह की भैंस जंगल किनारे चर रही थी, तभी बाघ ने उस पर हमला कर उसे मार डाला।

 

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने और बिना जरूरत जंगल की ओर नहीं जाने की सलाह दी है। क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है।

 

ग्रामीणों ने वन विभाग से बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। वहीं, विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी वन्यजीव की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल