Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरिया तिहरे हत्याकांड: भाजपा नेता समेत तीन लोगों को जिंदा जलाने वाले चारों आरोपी ने किया सरेंडर

कोरिया तिहरे हत्याकांड: भाजपा नेता समेत तीन लोगों को जिंदा जलाने वाले चारों आरोपी ने किया सरेंडर

कोरिया तिहरे हत्याकांड: भाजपा नेता समेत तीन लोगों को जिंदा जलाने वाले चारों आरोपी ने किया सरेंडर

 

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में भाजपा नेता समेत तीन लोगों की हत्या के सनसनीखेज मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के आरोप में फरार चल रहे चारों आरोपियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह खूनी वारदात रेत कारोबार को लेकर लंबे समय से चली आ रही रंजिश का परिणाम बताई जा रही है। आरोप है कि आरोपियों ने पहले पीड़ितों की गाड़ी को टक्कर मारी, फिर हमला कर वाहन में आग लगा दी, जिससे भाजपा नेता भरत सिंह सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

 

पुलिस का कहना है कि आत्मसमर्पण करने वाले चारों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। इस हत्याकांड में पुलिस साक्ष्य जुटाने के साथ अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल