Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / आधी रात नई थार में लगाई आग, पेट्रोल छिड़ककर फरार हुए नकाबपोश बदमाश

आधी रात नई थार में लगाई आग, पेट्रोल छिड़ककर फरार हुए नकाबपोश बदमाश

आधी रात नई थार में लगाई आग, पेट्रोल छिड़ककर फरार हुए नकाबपोश बदमाश

 

कोरबा में एक नई थार गाड़ी को बदमाशों ने निशाना बनाते हुए आधी रात पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। घटना की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें दो नकाबपोश युवक बोतल में पेट्रोल लेकर वाहन के पास पहुंचते और उसमें आग लगाते दिखाई दे रहे हैं।

 

आग लगने के बाद वाहन का बड़ा हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आगजनी के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल