Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / 90 दिन में 8 रहस्यमयी मौतों से दहशत में गांव, ग्रामीणों ने नंगे पैर मंदिर पहुंचकर मांगी सुरक्षा की प्रार्थना

90 दिन में 8 रहस्यमयी मौतों से दहशत में गांव, ग्रामीणों ने नंगे पैर मंदिर पहुंचकर मांगी सुरक्षा की प्रार्थना

90 दिन में 8 रहस्यमयी मौतों से दहशत में गांव, ग्रामीणों ने नंगे पैर मंदिर पहुंचकर मांगी सुरक्षा की प्रार्थना

 

बलौदाबाजार: जिले के कसडोल विकासखंड के खर्वे गांव में पिछले 90 दिनों के भीतर आठ लोगों की रहस्यमयी मौतों ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया है। लगातार हो रही मौतों से ग्रामीण भय और असमंजस में हैं। इसी वजह से बड़ी संख्या में ग्रामीण नंगे पैर गांव से मंदिर तक पदयात्रा कर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-शांति व अनहोनी घटनाओं से मुक्ति की प्रार्थना की।

 

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही मौतों के कारण गांव में भय का माहौल है। लोग इन घटनाओं की सच्चाई सामने आने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रशासन और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा मौतों के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौतों के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा। वहीं, गांव में फैली अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच में सहयोग करने की अपील भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल