Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / दुर्ग (छत्तीसगढ़), 30 अप्रैल 2026

दुर्ग (छत्तीसगढ़), 30 अप्रैल 2026


दुर्ग (छत्तीसगढ़), 30 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भाजपा नेता और कारोबारी चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। ईडी की टीम ने पुलगांव क्षेत्र स्थित उनके आवास और कार्यालय पर एक साथ छापेमारी की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई, जब ईडी के अधिकारी कई वाहनों में मौके पर पहुंचे और दोनों स्थानों को घेरकर जांच शुरू की। टीम ने दस्तावेजों, बैंक लेन-देन, डिजिटल रिकॉर्ड और कंपनियों से जुड़े कागजातों की गहन पड़ताल की।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जांच का दायरा चतुर्भुज राठी से जुड़ी विभिन्न कंपनियों और उनके वित्तीय लेन-देन तक फैला हुआ है। इनमें इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क-पुल निर्माण, कोयला खनन और अन्य व्यवसाय शामिल बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं और मुआवजा घोटाले की जांच के तहत की जा रही है। हालांकि, ईडी की ओर से इस संबंध में आधिकारिक बयान अभी तक जारी नहीं किया गया है।

छापेमारी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और बाहरी लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई है। फिलहाल ईडी की टीम जांच में जुटी हुई है और आने वाले समय में इस मामले में बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी केंद्रीय एजेंसियां राठी से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई कर चुकी हैं, जिससे मामला और गंभीर माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल